पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाउस लीज आंदोलन और तेज करने की जरूरत

हाउस लीज आंदोलन और तेज करने की जरूरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाउसलीज के छठा चरण के आंदोलन को और तेज करने के साथ ही इस्पात मंत्री को पोस्ट कार्ड भेजने अभियान चलाया जाएगा।

हाउस लीज (छठा चरण) संयुक्त संघर्ष समिति की रविवार को ओपन एयर थिएटर में साप्ताहिक बैठक हुई। आंदोलन की प्रगति की समीक्षा की गई। आंदोलन को लेकर प्रबंधन के साथ जनप्रतिनिधियों के रवैये को भी कोसा तो उन्हें साथ लेने की भी आवश्यकता महसूस की गई। यह निर्णय लिया गया कि आंदोलन और तेज किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों से भी लगातार संवाद बनाए रखा जाएगा। यह निर्णय भी लिया गया कि हाउस लीज की मांग को रखते हुए इस्पात मंत्री को पोस्ट कार्ड भेजने अभियान चलाया जाएगा। जल्द ही समिति का प्रतिनिधिमंडल रायपुर जाकर मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह और केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलेगा। बैठक को संघर्ष समिति के राजेंद्र परगनिहा, आरपी राठौर, संजय दत्ता, सर्वेश खटी, मुकुंद दास, गंगाराम चौबे, जेएस झार्या, श्यामलाल साहू सहित महिलाओं ने भी विचार रखे।

इस्पात मंत्री से मिले आंदोलनकारी

संघर्षसमिति के प्रतिनिधिमंडल ने भिलाई निवास में इस्पात राज्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर छठा चरण की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। समिति के मुताबिक इस्पात राज्यमंत्री ने उन्हें चर्चा के लिए रायपुर बुलाया है। प्रतिनिधि मंडल में पीसी शर्मा, पीआर जायसवाल, बीडी कुलदीप, पीआर शर्मा आदि शामिल थे।