पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्टू की भूख हड़ताल समाप्त प्रबंधन ने दिया आश्वासन

एक्टू की भूख हड़ताल समाप्त प्रबंधन ने दिया आश्वासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| बीएसपीमें एसएमएस-2 से 8 ठेका श्रमिकों को काम से हटाने के विरोध में सेंटर फॉर स्टील वर्कर्स (एक्टू) की दो दिन से चल रही भूख हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई। इसके बाद आंदोलनकारियों का प्रतिनिधिमंडल ठेका प्रकोष्ठ के एजीएम वीवीएम प्रसाद से मिलकर कार्रवाई को लेकर आक्रोश जताया। एजीएम ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

एक्टू के कार्यकर्ता 25 सितंबर की सुबह 8 बजे से इक्विपमेंट चौक में भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। 24 घंटे के बाद 26 सितंबर की सुबह 10 बजे आंदोलन समाप्त हुआ। इसके पूर्व वक्ताओं ने कहा कि बीएसपी प्रबंधन, एचएससीएल ठेकेदारों का रवैया ठेका मजदूरों के प्रति असंवेदनशील है। सरकार श्रम विभाग चुप्पी साधे हुए है। ठेका मजदूरों से बंधुआ मजदूरी कराई जा रही है। अचानक काम से निकालने के कारण ठेका श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। ठेका मजदूरों की लड़ाई के लिए आंदोलन पर बल दिया। प्रतिनिधिमंडल में एक्टू के सचिव बृजेंद्र तिवारी, शेखर राव, अशोक मिरी, मुक्तानंद साहू, जोगा राव, वामन चंद्राकर आदि शामिल थे। उन्होंने बीएसपी में श्रम कानून का उल्लंघन और ठेकेदारों की मनमानी पर भी विरोध दर्ज कराया। एजीएम ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।