- Hindi News
- बीएसपी स्कूलों में छुट्टियां पूर्व घोषित शेड्यूल के अनुसार हो
बीएसपी स्कूलों में छुट्टियां पूर्व घोषित शेड्यूल के अनुसार हो
भिलाई| हिंदुस्तानस्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू गुरुवार को उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर बीएसपी स्कूलों में पूजा की छुट्टियां पूर्व घोषित शेड्यूल के अनुसार रखने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय को बताया कि राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव द्वारा 14 जुलाई को दशहरा एवं दिवाली की छुट्टियों पर आदेश जारी किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग ने 6 सितंबर को बीएसपी शिक्षा विभाग के प्रमुख को कार्रवाई के लिए भेजा गया। जिसे बीएसपी शिक्षा विभाग ने भी लागू कर दिया। ज्यादातर पालकों एवं शिक्षकों ने प्रारंभ में घोषित अवकाश के अनुसार बाहर जाने की योजना बना ली है।
शासनको आपत्ति नहीं : उच्चशिक्षा मंत्री ने कहा कि शासन छुट्टियों के संदर्भ में आदेश जारी कर यह सुनिश्चित करवाता है कि कम से कम शासन द्वारा घोषित छुट्टियां लागू हो। बीएसपी शिक्षा विभाग शासन की घोषित छुट्टियों के साथ अपनी व्यवस्था के लिए अतिरिक्त छुट्टियों की घोषणा करता है तो शासन को कोई आपत्ति नहीं होना चाहिए।