पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी : आरोपियों को खोजने पुलिस गई मप्र

चोरी : आरोपियों को खोजने पुलिस गई मप्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई |चंपालाल ज्वेलर्समें डेढ़ महीने पहले हुए चोरी के मामले में खुलासा हुआ है। खुलासा ज्वेलर्स के संचालक को मिले एक गुमनाम पत्र से हुआ है। पत्र लिखने वाला खुद को इस गिरोह का सदस्य बता रहा है। उसने यह भी बताया कि उसे चोरी के माल में हिस्सा नहीं मिला। इसलिए वह सभी का नाम बताने तैयार है। लेकिन इसके एवज में वह संचालक से दस लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। तभी वह सभी का नाम बताएगा। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से इनकार रहे हैं। हालांकि पत्र मिलने के बाद छावनी पुलिस की टीम मध्यप्रदेश रवाना हो चुकी है। पत्र भेजने वाले ने अपना पता शाजापुर जिला बताया है। इसलिए पुलिस की टीम वहां रवाना हो चुकी है। छावनी टीआई एलेक्जेंडर किरू ने बताया कि टीम रवाना हो गई है। पत्र भेजने वाले की जांच जारी है। बता दें कि 5 अगस्त को ज्वेलर्स में चोरी हुई थी। यहां से तीन किलो जेवर और तीन लाख रुपए नगद पार हुए थे।