- Hindi News
- 6 नक्सली गिरफ्तार, बांदे की वारदात में थे शामिल
6 नक्सली गिरफ्तार, बांदे की वारदात में थे शामिल
भिलाई|बीएसएफ नेकांकेर जिले के जंगल से छह हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। ये हाल ही में बंदे में हुई नक्सली वारदात में शामिल थे। पूर्व में भी कई नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं।
गिरफ्तार नक्सलियों में तीन महिला हैं। बीएसएफ की गुप्तचर शाखा को मन्हाकाल के जंगल में नक्सलियों के होने के सूचनाएं मिल रही थीं। गिरफ्तार महिला नक्सली 28 साल की एनहोर कांकेर निवासी सरिता उर्फ सनोती, 21 साल की राजेश्वरी, मन्हाकाल निवासी 22 साल की संतो हैं। सरिता अंतागढ़ एलओएस में कमांडर राकेश के साथ सदस्य के रूप में काम करती थी। रमेश्वरी मिलिट्री नंबर 25 में कमांडर रामदेर के साथ रही। संतो मिलिट्री प्लाटून -3 में रही, इसके अलावा मिलिट्री कंपनी नंबर-5 में कमांडर दीपक के साथ थी।
िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है