पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्ट्स के स्टूडेंट्स ऐसे तैयारी करेंगे तो लाएंगे ज्यादा अंक

आर्ट्स के स्टूडेंट्स ऐसे तैयारी करेंगे तो लाएंगे ज्यादा अंक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साइंसऔर कॉमर्स में बहुत मेहनत करनी पड़ती है...आटर्स तो आसान है। ज्यादातर लोगों का यही कहना और मानना होता है। लेकिन आटर्स के स्टूडेंट्स से अगर पूछा जाए तो जान पाएंगे कि उनकी क्या-क्या मुश्किलें हैं। पॉलीटिकल साइंस और हिस्ट्री जब सामने आती है तो जान पाते हैं कि आटर्स पढ़ना भी कोई आसान काम नहीं है। इनके लिए भी आपको एक सही स्ट्रेटजी से पढ़ने की जरूरत होती है, जिससे आप सबमें उलझ जाएं। आज भास्कर आपकी इन्हीं समस्याओं का हल आटर्स के टॉपर्स से ही लेकर आया है। जो आपको बताएंगे कि किस तरह से तैयारी करें और बिना किसी उलझन के ज्यादा से ज्यादा माकर्स पाएं।

पॉलीटिकल साइंस, रविकांत शर्मा

1.सबसेपहले सेलेबस को समझिए कि आपको पढ़ना क्या-क्या है। टॉपिक्स की लिस्ट बनाएं कि आप किस क्रम में सबको पढ़ेंगे। जो टॉपिक आपको मुश्किल लगें, उन्हें पहले रखें।

2.जब पढ़ने बैठें तो साथ ही साथ नोट्स बनाते रहें। नोट्स को अपने शब्दों में बनाएं, इससे टॉपिक भी समझ आएगा और आंसर को याद करने में भी आसानी होगी।

3. ग्रुप स्टडी करें, इससे फायदा ये होगा कि डल टॉपिक्स को भी पूरे रूचि से पढ़ पाएंगे। ग्रुप में डिटेल में सभी अच्छे से पढ़ पाएंगे, जिससे सभी टॉपिक्स एकदम क्लियर हो जाएंगे।

4. इसमें जो सबसे बड़ी समस्या आती है वो समय की है। कई बार एक प्रश्न के उत्तर में ज्यादा समय लग जाता है। इससे बचने के लिए पहले से ही प्रैक्टिस पेपर्स की मदद लें।

हिस्ट्री, सम्या साहू

1.एनसीईआरटी की किताबों को सबसे ज्यादा पढ़ें। इनकी हेल्प से ही आप अच्छे माकर्स पा सकते हैं। जरूरत पढ़े तो रेफ्रेंस बुक की मदद ले सकते हैं।

2.हिस्ट्री में सबसे जरूरी होता है कि मुख्य घटनाएं, सन् और तारीख,नाम, काल आदि याद रखें। इसके लिए आप इन्हें बार-बार पढ़ें और याद करें।

3.सभी दोस्तों के साथ मिलकर इतिहास की घटनाओं को डिस्कस करें। इससे ये आपके दिमाग में रहेंगी और आप इन्हें एक्जाम के समय लिख पाएंगे।

4.आप चाहें तो इतिहास से जुड़े कुछ डॉक्यूमेंट या तस्वीरें इंटरनेट पर देख या पढ़ सकते हैं। इससे भी आपको इन्हें समझने और याद रखने में मदद मिलेगी।

इंग्लिश, श्रृित मिश्रा

1.इंग्लिश का पेपर बहुत ही लंबा होता है और इसके लिए आपको टाइम मेनेजमेंट की सबसे ज्यादा जरूरत होता होती है। इसके लिए पहले से ही तय रखें कि कौनसा सेक्शन आप पहले करेंगे। जिस सेक्शन में आपकी सबसे अधिक पकड़ हो, उसे ही पहले पूरा करें। इससे आपके समय की बचत होगी।

2. टॉपिक्स को अच्छे से पढ़ें ताकि जितना पूछा जाए, केवल उसका ही सीधा-सीधा उत्तर दे पाएं। अनावश्यक चीजों को लिखने में उलझें।

3. जब भी कोई उत्तर लिखें तो ये देखें कि आप उसे कहीं दोबारा रिपीट तो नहीं कर रहे हैं। किसी भी उत्तर में रिपीटेशन नहीं होनी चाहिए।

4. पेपर को एकदम साफ-सुथरे तरीके से लिखें। ताकि एक्जामिनर को पेपर चेक करते समय कोई समस्या आए।