- Hindi News
- सीईओ ट्राफी : एनआईटी रायपुर बीएचयू विजयी
सीईओ ट्राफी : एनआईटी रायपुर बीएचयू विजयी
बीएसपीके क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल एलुमनी और एसआरजी ग्रुप द्वारा आयोजित सीईओ ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बाल प्रतियोगिता के रविवार को 4 क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। मैच में भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके कॉलेज और स्टेट के आधार पर विभाजित कर टीमें बनाई गई है। पहला क्वार्टर फाइनल मैच आईआईएमएम और एनआईटी रायपुर के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए आईआईएमएम की टीम 14.5 ओवर में 93 रन पर आल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए एनआईटी रायपुर की टीम ने 11.3 ओवर में ही अजय और वीपी की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत टीम को जीत दिलाई। दूसरा मैच आईआईटी बीएचयू और मेकटोषा के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए आईआईटी बीएचयू की टीम ने 177 रन का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में मेकटोषा की टीम 98 रनों पर ही ढेर हो गई। तीसरा मैच एन आईपीएम और एसआईसीए के बीच हुआ। जिसमें एसआईसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 1.9 रन का लक्ष्य रखा। जिसे एन आईपीएम की टीम ने 11 ओवर में प्राप्त कर जीत दर्ज की। अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच आईआईएम और एनआईटी राउरकेला में हुआ। जिसमें आईआईएम ने 96 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए एनआईटी राउरकेला की टीम ने 12.2 ओवर में ही 99 रन बनाकर जीत दर्ज की।
सेफा में राउरकेला, बीएचयू, रायपुर, एन-आईपीएम पहुंचे
सीईओट्रॉफी के 2 सेमीफाइनल मैच अगले रविवार को एनआईटी राउरकेला एवं आईआईटी बीएचयू और एनआईटी रायपुर और एन आईपीएम के बीच खेला जाएगा। चारों टीमें फाइनल में स्थान बनाने आमने सामने होगी।
सेक्टर-10 ग्राउंड में आईआईएण और एनआईटी रायपुर के बीच रविवार को खेला गया क्वार्टर फाइनल मैच।