पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भिलाई 3 कॉलेज में अंग्रेजी भाषा शिक्षण पर नेशनल सेमिनार आज से

भिलाई-3 कॉलेज में अंग्रेजी भाषा शिक्षण पर नेशनल सेमिनार आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| डॉ.खूबचंद बघेल शासकीय कॉलेज भिलाई-3 में 9 एवं 10 फरवरी को अंग्रेजी भाषा शिक्षण पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार आयोजित है। सेमीनार का विष है एट्रैसिंग स्टूडेंट्स कम्युनिकेटिव एंड ग्रामेटिकल नीड इन इंस्टीट्यूशंस ऑफ हायर एजुकेशन है।

सेमिनार का उद्घाटन उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय करेंगे। सेमीनार में लगभग 130 अंग्रेजी के प्राध्यापकों, रिसर्च स्कॉलर्स एवं छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 68 शोधपत्रों का पंजीकरण किया जा चुका है। सेमीनार का की नोट एड्रेस डॉ. एनडीआर चंद्रा, कुलपति बस्तर विश्वविद्यालय दंतेवाड़ा द्वारा दिया जाएगा। आयोजन के दौरान 3-3 प्लीनरी सेशन के आयोजन के साथ सभी शोधपत्रों के वाचन होगा। इस सेशन में शिरकत करने वाले प्रमुख विशेषज्ञों में डॉ. मुक्ता मनोज जेकब, अध्यक्ष अंग्रेजी एवं बिजनेस कम्यूनिकेशन विभाग कॉलेज ऑफ कामर्स एवं इकोनामिक्स मुंबई, डॉ. अशोक सचदेवा, विभागाध्यक्ष अंग्रेजी, माता जीजाबाई कन्या महाविद्यालय इंदौर, डॉ. एसएस जेवियर पी सिंह, प्रो. शिवाजी कुशवाहा, छत्तीसगढ़ से ही राष्ट्रीय संस्था एलटाई (इंग्लिश लैंग्वेज टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के वाइस प्रेसीडेंट डॉ. जीए घनश्याम एवं कारपोरेट सेक्टर के एक्जीक्युटिव ट्रेनर जी सिद्धार्थ मित्रा संबोधित करेंगे।