पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फूलों को देखते ही गई मुस्कान

फूलों को देखते ही गई मुस्कान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैत्रीबाग में रविवार को फ्लावर शो देखने लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने शो के रंग-बिरंगे फूलों को खूब सराहा। ज्यादातर के चेहरे पर मुस्कान इसी बात की रहीं कि उन्हें अलग-अलग वेरायटिज की फूल देखने को मिले। फ्लावर शो के मुख्य अतिथि बीएसपी के सीईओ एस. चंद्रसेकरन ने इस शो का उद्घाटन किया। उन्होंने 300 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित फूलों की प्रदर्शनी देखी। 80 स्टॉलों को देखते हुए 100 रंगोली प्रतियोगिता का निरिक्षण कर सेंट आर्ट और जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई झांकी का अवलोकन किया। इस बार उद्यान विभाग द्वारा आयोजन स्थल का विस्तारीकरण करते हुए वन विहार में भी बड़ी संख्या में स्टॉल लगाए गए।

फूलोंसे ज्याद झूलों पर नजर आई भीड़: सुबहतक फूलों को देखने में रमे लोग धीरे-धीरे झूलों के तरफ पहुंचे। दोपहर के बाद फूलों से ज्यादा लोग झूलों के तरफ नजर आए। बच्चों के लिए विशेष तौर पर इस बार झूले लगाए गए जिसका मजा बड़ों ने भी लिया। ड्रेगन झूले और ब्रेक डांस में लोगों ने कई बार राइड का मजा लिया। सुबह से सीआईएसएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस और होमगार्ड के जवान सुरक्षा के लिए तैनात रहे। अहम भूमिका निभाई।

मोमबत्ती लॉन में हुआ प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन

मोमबत्तीलॉन में बीएसपी स्कूल के छात्रों ने स्वागात गान गाकर और पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। उसके बाद डीजीएम टी एस क्षत्री ने जवाहर उद्यान को मैत्री बाग में जोड़ने की बात कहते हुए वार्षिक रिपोर्ट जारी की। ईएमएमएस सेक्टर 4 के बच्चों ने बरसों रे मेघा... में मनमोहर नृत्य पेश कर लोगों का मन मोह लिया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने आयोजित हुई विभिन्न फूलों की प्रतियोगिता के विजेताओं को प्राइज देकर सम्मानित किया। जिसके बाद योगेंद्र साहू मैत्री कुंज रिसाली को किंग ऑफ शो और सी एच हरिप्रसाद को क्वीन ऑफ शो घोषित किया। वन बेड रूम हाउस गार्डेन में कुमारी शीबा हार्वे, टू बेड रुम हाउस गार्डेन में एन. राजा शेखर, हाई स्कूल गार्डेन में बीएसपी, एसएसएस सेक्टर 7 और प्राइमरी/मिडिल गार्डेन में मीता कार ने प्रथम पुरस्कार जीता।

बाहर से भी पहुंचे लोग

मैत्रीबाग प्रबंधन ने प्रदेश के सबसे बड़े फ्लावर शो का आयोजन किया। पूरे दिन शहर के सड़कें खाली नजर आई। सुबह 9 बजे लोगों की भीड़ जो शुरू हुई उसे दोपहर 12 बजे से मैत्री बाग जाने वाले रास्ते में मरोदा सेक्टर से होमगार्ड और पुलिस को नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इस बार एक लाख से ज्यादा दर्शक फ्लावर शो देखने उमड़े। जिस कारण फ्लावर शो में मेले सा नजारा रहा।

फूलों की हुई खरीददारी

फ्लावरशो को शहर के कई व्यवसायी एक्सपोज़र की तरह भी लेते हैं। यहां पौधे, बैग, फूलों और कई तरह के चीजों की भी बिक्री होती है। इस साल फूलों को देखने के साथ लोगों ने फूलों की खूब खरीददारी की। ज्यादातर लोगों ने गुलाब के फूल खरीदे।

कम्पीटिशन रहा टफ

तीनबार फ्लावर शो के विजेता बीएसपी कर्मचारी सरवजीत सिंह के अनुसार इस बार कम्पीटिशन काफी टफ रहा। फर्स्ट, सकेंड और थर्ड विनर के बीच अगर अंतर रहा।

फ्लावर शो के विजेता को पुरस्कार देते हुए बीएसपी के अफसर।

फ्लावर शो में पहली रेत की कलाकृति बनाई गई। जिसे देखने के लिए उमड़ी भीड़।

मैत्री गार्डन जाने के लिए रास्ते में भीड़ लगी रही। घंटों तक ट्रैफिक जाम रहा।