- Hindi News
- इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की ट्रेनिंग शुरू, मिलेगा लाभ
इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की ट्रेनिंग शुरू, मिलेगा लाभ
इंजीनियरिंगस्टूडेंट्स को आईआईटी मुंबई से सर्टिफिकेट मिलेगा। इसके लिए बीआईटी कॉलेज दुर्ग में ट्रेनिंग शुरू हो गई है। यह अलग-अलग सेशन में चलेगा। पहले सेशन में ढाई सौ छात्रों ने ट्रेनिंग लिया है, जिसमें से 50 को सर्टिफिकेट भी मिल गया। बाकी बचे स्टूडेंट्स के लिए जल्द ही सेशन शुरू हो जाएगा। इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को ट्यूटोरियल स्पोकन प्रोजेक्ट के तहत सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। इससे छात्रों का स्किल डेवलपमेंट होगा।
ट्रेनिंग के बाद छात्रों को ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। टेस्ट पास करने के बाद सीधे उन्हें आईआईटी मुंबई द्वारा सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जो छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इसे छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने अनिवार्य रूप से सभी कॉलेजों में शुरू करने के लिए आदेश जारी कर दिया है।
इंजीनियरिंगके छात्रों के लिए जरूरी है प्रोजेक्ट
केस्टूडेंट्स को अलग-अलग साफ्टवेयर और प्रोग्राम के बारे में जानने के लिए कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसके लिए वे इंस्टीट्यूट में 5 से 10 हजार रुपए फीस भी देते हैं। लेकिन अब इंजीनियर छात्र इन प्रोग्राम और साफ्टवेयर को प्रोजेक्ट के माध्यम से फ्री में पढ़ सकेंगे। इसलिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार ने इसे शुरू कराने के लिए कहा है।
^इंजीनियरिंग कॉलेजों में स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट कराया जा रहा है। ढाई सौ छात्रों को ट्रेनिंग भी दे चुके हैं। अलग-अलग सेशन के तहत ट्रेनिंग दी जाएगी। इसे वेबसाइट में भी अपलोड कर दिए हैं। यह छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है। डॉ.डीपी मिश्रा, नोडल ऑफिसर, प्रोजेक्ट सहा. प्राध्यापक बीआईटी
हाइटेक कर रहे क्लासरूम
इसप्रोजेक्ट के लिए इंजीनियरिंग कॉलेजों अपने क्लासरूम को हाइटेक कर रहे हैं। ऑडियो विजुअल ट्रेनिंग में टीवी और होम थियेटर या प्रोजेक्टर की आवश्यकता होगी। प्रोजेक्टर से आईआईटी मुंबई के एक्सपर्ट वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से छात्रों से जुड़ेंगे। जिन्हें विभिन्न साफ्टवेयर और प्रोग्राम के बारे में बताएंगे।