- Hindi News
- सीनियर नेताओं को किनारा किया तो स्वागत के बहाने सुनाई खरी खरी
सीनियर नेताओं को किनारा किया तो स्वागत के बहाने सुनाई खरी-खरी
कांग्रेसका संभाग स्तरीय सम्मेलन रविवार को जिला कांग्रेस भवन में हुआ। इसमें शामिल होने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को भिलाई सुपेला चौक पर ही रोक दिया गया। उन्हें रोका स्वागत के बहाने गया। साथ ही बैठक में नहीं बुलाने पर विरोध भी किया गया। सबकी बात सुनकर बघेल आगे बढ़ गए। जहां वे कांग्रेस भवन में आयोजित सम्मेलन में शाम पांच बजे तक मौजूद रहे। इस दौरान दुर्ग शहर ग्रामीण जिले के अलावा बालोद, कवर्धा, बेमेतरा, राजनांदगांव जिले से आए पदाधिकारी, विधायक अन्य जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिया।
सम्मेलन का उद्देश्य कांग्रेस को बढ़ाने के लिए मंथन किया जाना था। प्रदेश में इससे पहले कांकेर में इस तरह की बैठक हुई। दूसरे चरण में दुर्ग संभाग स्तर की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बघेल के अलावा सांसद ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, शैलेष नितिन त्रिवेदी, पूर्व विधायक बीडी कुरैशी, महापौर निर्मला यादव, विधायक अरुण वोरा, भोलाराम साहू, जिला अध्यक्ष हेमंत बंजारे, केशव बंछोर आदि शामिल हुए। इस दौरान चार बिंदुओं पर चर्चा हुई। चर्चा प्रत्येक जिला स्तर के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों से बारी-बारी की गई। इसमें सदस्यता अभियान चलाने, पार्टी को मजबूत करने सुझाव, अनुशासन पहले चलाए गए अभियान पर विचार मांगे गए। शहर जिला से चर्चा की शुरुआत हुई। इसके बाद सभी से विचार जाने गए। सम्मेलन में सांसद ताम्रध्वज साहू दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कांग्रेस भवन पहुंचे। इसे लेकर खासी चर्चा होती रही।
आगे क्या असर पड़ेगा...
भिलाई शहर में दिसंबर में नगरीय निकाय चुनाव होंगे। अगर आगे भी संगठन के नेता भिलाई के सीनियर नेताओं को किनारा करते रहें, तो चुनाव में इसका सीधा नतीजा देखने को मिलेगा। दूसरे गुट के नेता इसका भरपूर फायदा उठाएगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा पहले से ही तय थी...
{बैठक में कई पुराने संगठन पदाधिकारियों को नहीं बुलाया गया। उनमें नाराजगी थी। सुपेला चौक में अचानक प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत क्यों हुआ।
{{ इस बारे में पहले से ही तय कर लिया गया था। किसी को रोका नहीं गया। कोई भी नेता का कहीं भी स्वागत कर सकता है।
{आपकी कार्यप्रणाली को लेकर कुछ लोगों की शिकायत है।
{{ शिकायत करने वालों को चाहिए कि अपनी बात सामने रखे। जरूरत पड़ने पर प्रदेश स्तर पर भी वे अपनी बात रख सकते हैं।
{किस विषय को लेकर मंथन सम्मेलन का आयोजन हुआ।
{{ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रदेश कमेटी के निर्देश पर यह संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस की मजबूती सदस्यता अभियान को लेकर दो साल की रणनीति तैयार करने यह बैठक हुई।
{क्या बगावत कर चुनाव लड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।
{{ हां बिल्कुल होगी कार्रवाई।
भिलाई के सुपेला में हुआ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
रविवारकी सुबह करीब साढ़े दस बजे सुपेला-कोहका ब्लॉक सहित अन्य भिलाई के कांग्रेस कार्यकर्ता सुपेला चौक पर एकत्रित हुए। उन्हें इस बात की नाराजगी थी, कि उन्हें इतने बड़े संभागीय सम्मेलन में क्यों नहीं बुलाया गया। बघेल उनकी बात सुनकर मामले में पदाधिकारियों से चर्चा करने की बात कहकर निकल गए। इस दौरान ज्ञानचंद जैन, विजय यादव, चमन राम साहू, उमेश तिवारी, ज्ञान सिंह ज्ञानी, अशोक गुप्ता, कलाम खान, सज्जन दीक्षित, सैमुअल डेविड आदि मौजूद थे। भास्कर से चर्चा के दौरान उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया।
जिला महामंत्री का सुझाव, बगावत करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
इसदौरान ग्रामीण जिला महामंत्री ललित अग्रवाल ने सुझाव दिया कि बगावत करने वालों पर पार्टी सख्त कार्रवाई करे। इससे ही कार्यकर्ताओं में सुधार आएगा। पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष ने जिस प्रकार दो विधायकों को निलंबित किया। उसकी पूरी पार्टी में नीचे स्तर तक प्रशंसा हो रही है। इसके अलावा कई अन्य ने भी बागियों पार्टियों के खिलाफ बयानबाजी काम करने वालों पर कार्रवाई की बात कही। शहर जिला दुर्ग से भी बातें रखी गई, जिसमें युवक कांग्रेस के 19 कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी फैसले के खिलाफ निकाय चुनाव लड़ने को गलत ठहराया गया और कार्रवाई की मांग की गई। बैठक पूरी तरह से गोपनीय रखी गई।
दुर्ग में हुए सम्मेलन में पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को चार्ज किया।