पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक कांग्रेस का आंदोलन अप्रैल में

शिक्षक कांग्रेस का आंदोलन अप्रैल में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|पदोन्नति औरचार स्तरीय वेतनमान को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस की जिला इकाई की बैठक रविवार को तकियापारा स्थित शासकीय स्कूल में हुई। तीनों ब्लॉक के प्रधान अध्यापक, व्याख्याता और प्राचार्य शामिल हुए।

उन्होंने अप्रैल में प्रांतव्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला ने शिक्षकों की मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि इसे पूर्ण करने में शासन स्तर पर हो रही देरी से सभी आक्रोशित हैं। फिर चाहे वह स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक प्राचार्य हों या फिर आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित स्कूलों के।

जिला अध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने बताया कि शिक्षकों को वेतन पर्ची दिलाने विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। साथ ही शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का सत्यापन और प्रधान अध्यापकों को साल में 30 दिन का अर्जित अवकाश की प्रविष्टि सेवा पुस्तिका में अप्रैल से पहले करने की भी मांग की। भिलाई नगर इकाई का अध्यक्ष होल साय वर्मा को बनाने की भी घोषणा की गई। साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक कराटे को सम्मानित भी किया गया। मौके पर प्रांतीय पदाधिकारी मुरली तिवारी, हुकुमचंद सोनी, अर्जुन प्रसाद राय, एसडी मिश्रा, रवि प्रधान, डाॅ. आरएन राम, प्रकाश चंद्राकर आदि उपस्थित थे।