पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऊपरी हवा में चक्रवात हल्की बारिश संभव

ऊपरी हवा में चक्रवात हल्की बारिश संभव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर। भिलाई. प्रदेशके ऊपरी हवा में चक्रवात बना हुआ है। कम दबाव का भी क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में दिख रहा है। इससे रविवार को छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। ऐसा मौसम विभाग के विज्ञानियों ने संभावना जताई है। विज्ञानियों की माने तो ऊपरी हवा और कम दबाव के क्षेत्र की वजह से बारिश हो सकती है। शनिवार को खंडवर्षा जैसी स्थिति बनी हुई रहीं। दिनभर काले बादल छाए रहें। इससे मौसम दिनभर ठंडा रहा। पिछले चार दिनों से तेज धूप और उमस ने लोगों को हलाकान करके रखा हुआ था। इससे शनिवार को लोगों को राहत मिली। मौसम में हो रहे भारी उतार-चढ़ाव के कारण तबियत बिगड़ रही है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रिकार्ड दर्ज किया गया। पांच दिन पहले जिले में अच्छी बारिश हुई। इसके बाद से मौसम खुलने लगा और गर्मी का एहसास होने लगा। इधर बारिश होने के बाद एनीकट में पानी उलट चल रहा है। सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि बारिश पर्याप्त है। सिंचाई के अलावा लोगों को पीने के लिए भी भरपूर पानी मिलेगा।