विश्व मैत्री दिवस
भिलाई. सकलजैन समाज ने जैन मिलन, जैन ट्रस्ट के तत्वावधान में 14 सितंबर को विश्व मैत्री दिवस सुबह 8.30 बजे से आयोजित किया है। प्रचार प्रभारी प्रदीप जैन के अनुसार सुबह 10 बजे से कुर्सी दौड़, जैन मिलन चर्चा, दोपहर 12 बजे आमसभा आदि कार्यक्रम होंगे। प्रतिभाओं का सम्मान भी होगा। इसके अलावा जैन मिलन का स्वर्ण जयंती समारोह रात 8 बजे से होगा।