विश्वकर्मा पूजा 17 को
भिलाई. श्रीविश्वकर्मा समाज कल्याण केंद्र ने 17 सितंबर को शाम 4 बजे श्रीश्री विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम सड़क-2, सेक्टर-2 बीएसपी गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल के पास आयोजित किया है। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय होंगे। अध्यक्षता नगर निगम के सभापति राजेंद्र अरोरा करेंगे। विशेष अतिथि समाज के संरक्षक निशिकांत शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, हरीराम विश्वकर्मा प्रदीप कुमार शर्मा होंगे।