पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जूडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता

जूडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई. 14वींस्टेट जूडो चैंपियनशिप सब जूनियर कराते प्रतियोगिता 14 से 16 सितंबर तक मंगल भवन स्मृति नगर में होगी। उद्‌घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट मुकेश कुमार होंगे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के प्रेसिडेंट सुभाष राव करेंगे। विशेष अतिथि विधायक विद्यारतन भसीन, एसीसी जामुल प्लांट डायरेक्टर गोपिका प्रसाद तिवारी, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट बशीर अहमद खान, स्पोर्ट्स एंड यूथ वेलफेयर डिपार्टमेंट दुर्ग के असिस्टेंट डायरेक्टर एक्का, स्मृतिनगर हाउसिंग सोसाइटी के प्रेसिडेंट राजीव चौबे, एसीसी जामुल के ह्यूमन रिसोर्स एंड एडमिनिस्ट्रेशन हेड शिरीष शुक्ला होंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के प्रदेश सेक्रेटरी अरुण द्विवेदी के अनुसार समापन 16 सितंबर को शाम 4 बजे होगा। मुख्य अतिथि कलेक्टर दुर्ग आर शंगीता होंगी। अध्यक्षता एसीसी जामुल के डायरेक्टर गोपिका प्रसाद तिवारी करेंगे।