प्रार्थना को नेशनल नृत्यश्री अवार्ड
प्रार्थना को नेशनल नृत्यश्री अवार्ड
भिलाई.उत्कलयुवा सांस्कृतिक संघ कटक ने इंटरनेशनल थियेटर ओलंपियाड आयोजित किया। भारतीय नृत्य, नाटक संगीत प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रार्थना तिवारी ने भरतनाट्यम में नेशनल नृत्यश्री अवार्ड प्राप्त किया। वे डीपीएस भिलाई में पांचवीं की छात्रा हैं और नृत्य धाम की राखी राय से नृत्य का प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके पिता सीएमओ सेल के कर्मचारी एवं मां शेफाली तिवारी हैं। इसके पूर्व विशाखापटनम अक्षयपात्र में हुई स्पर्धा में भी विजेता रही हैं।