पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में कमरों का लोकार्पण

स्कूल में कमरों का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल में कमरों का लोकार्पण

भिलाई.शास.पूर्व माध्यमिक शाला कृष्णानगर, प्राथमिक शाला कृष्णानगर प्राथमिक शाला संजय नगर का सामूहिक गुरुजन सम्मान विदाई समारोह हुआ। मुख्य अतिथि वैशालीनगर के विधायक विद्यारतन भसीन ने मिडिल स्कूल को हाईस्कूल में उन्नयन कराने आश्वासन दिया। अध्यक्षता र|ाकर अल्वा ने की। विशेष अतिथि वार्ड-3 के पार्षद संतोष श्रीरांगे, मदन सेन, राजमति चतुर्वेदी, पूर्व पार्षद कृष्णा टंडन, महावीर वर्मा, वार्ड-4 की पार्षद ज्ञानवंता भोंडेकर, जुनैद खान थे। जोन अध्यक्ष महेश वर्मा ने स्कूल को दो स्टैंड पंखे देने की घोषणा की। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। केआर देवांगन ने प्राचीन भारतीय मुद्रा की प्रदर्शनी लगाई। पूर्व माध्यमिक शाला के लिए बने दो अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण किया गया। शिक्षिका सविता जगदाले ने 5 हजार रुपए खर्च कर स्कूल में विद्युतीकरण करवाया। शिक्षिका कमल मिश्रा ने 3 हजार रुपए अलमारी के लिए भेंट किए।