बैंक का स्थापना दिवस मनाया
बैंक का स्थापना दिवस मनाया
भिलाई.सिद्धिदीदी बैंक का 15वां स्थापना दिवस रामनगर मुक्तिधाम वार्ड-12 में मनाया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस ग्रामीण की महामंत्री हेमलता साहू ने कहा कि महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर कुटीर उद्योग को और आगे बढ़ा सकती हैं। अध्यक्षता कर रहे हेमशंकर शर्मा ने महिलाएं राजनीति में आगे आए और अपने अधिकारों को प्राप्त करें। विशेष अतिथि सिद्धि महिला मानस मंडली के संरक्षक रमेश भारती विश्राम साहू ने भी विचार रखे। स्वागत भाषण एवं आय-व्यय का विवरण दीदी बैंक की अध्यक्ष बिराजो साहू ने दिया। सिद्धि दीदी बैंक ने सदस्यों को शासकीय नौकरी मिलने पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सरिता साहू, व्याख्याता ओम भारती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शांति साहू, फार्माशिष्ट चेवेन्तिका को सम्मानित किया। संचालन जागृति सार्वा ने किया।