दुर्ग भिलाई। कल्याण कॉलेज की समस्याओं के निराकरण के लिए ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ता शनिवार दोपहर एक बजे कॉलेज कैंपस पहुंचे। कार्यकर्ता अपनी तैयारी के साथ कॉलेज पहुंचे थे कि वे नारेबाजी के साथ प्रबंधन को समस्याओं को लेकर घेरेंगे, लेकिन वहां उल्टा हुआ।
कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते ही कॉलेज के प्राचार्य एलआर वर्मा अपने चेंबर से बाहर गए। इसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और शांतिपूर्वक ज्ञापन सौंपा। कॉलेज प्रबंधन ने मांगों को लेकर आश्वासन दिया। एआईडीएसओ के संयोजक आत्माराम साहू कार्यकर्ताओं के साथ कल्याण कॉलेज पहुंचे। वहां पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन उनकी जरूरत नहीं पड़ी। आत्माराम साहू ने कहा कि कॉलेज की विभिन्न समस्याओं के लिए प्रदर्शन किया गया। जब तक मांगे पूरी नहीं होती, बीच-बीच में प्रबंधन को अलर्ट किया जाएगा।
ये है कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगें
{प्रथमवर्ष के छात्रों का नामांकन फार्म ऑन लाइन की बजाय कॉलेज द्वारा लिया जाए।
{नामांकन के लिए बढ़ाई गई फीस कॉलेज प्रबंधन तत्काल वापस ले।
{सभी संकायों की फीस आधी से कम की जाए।
{बॉयस हॉस्टल का निर्माण किया जाए।
{गर्ल्स हॉस्टल की फीस कम कर, उसकी सीट बढ़ाई जाए।
{कैंटीन में मिलने वाली खाद्य सामाग्री को बाजार मूल्य कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाए।
{शौचालय की नियमित सफाई।
कॉलेज की समस्याओं को लेकर चर्चा करते कार्यकर्ता।