- Hindi News
- ट्रक ड्राइवर ने सिग्नल के साथ नाके का डिवाइडर तोड़ा
ट्रक ड्राइवर ने सिग्नल के साथ नाके का डिवाइडर तोड़ा
रायपुर से नागपुर की ओर जा रहे ट्रक (सीजी 04 जेबी 2057) शनिवार की रात तकरीबन आठ बजे कोसानाला टोल नाके के डिवाइडर में जा घुसा। ट्रक चालक अरविंद पिता कैलाश महार नशे में धूत था। घटना के बाद आसपास के लोगों ने चालक की जमकर धुनाई की।
मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और उसे छुड़ाया। पुलिस ने बताया कि चालक तेज गति से चलाते हुए पावर हाउस में रेड सिग्नल तोड़ा। इसके बाद चंद्रा-मौर्या टॉकिज के पास भी उसने यही किया। पुलिस की टीम अलर्ट हुई और उसका पीछा करने लगी। ट्रक को रुकवाने की कोशिश की गई, लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका।
सुपेला में भी उसने रेड सिग्नल तोड़ा। ट्रक को तेज रफ्तार से टोल नाके से निकालने की कोशिश की, लेकिन नशे में धूत चालक ने ट्रक डिवाइडर में चढ़ा दिया। आसपास टोल नाके के कर्मचारियों ने ड्राइवर को बाहर निकाला और उसकी जमकर धुनाई की। पुलिस भी पहुंची और उसे अपने कब्जे में की। पुलिस ने बताया कि ट्रक सरिया से भरा हुआ है, जिसे वह रायपुर से नागपुर ले जा रहा था। ड्राइवर नशे में इतना धूत है कि वह कुछ भी ठीक से नहीं बता पा रहा है।
पावर हाउस में कुछ लोगों ने बचाई जैसे-तैसे जान
पावरहाउस में केबल ऑपरेटरों के बीच विवाद चल रहा है। इसलिए वहां लोगों की भीड़ थी। वहां ट्रक चालक ने अपनी गति और तेज कर दी। कुछ लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। तब से चालक स्पीड में ट्रक चलाया और टोल नाके के डिवाइडर चढ़ा दिया। पावर हाउस के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे और उसकी धुनाई की।