कॉलेज में छात्रों को फ्री कोचिंग
भिलाई. डॉ.खूबचंद बघेल शासकीय कॉलेज भिलाई-3 में यूजीसी की बारहवीं योजना के अंतर्गत एसटी, एससी, ओबीसी, अल्प संख्यक और विकलांग छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग मिलेगी। योजना के तहत कॉलेज के छात्रों के अलावा आसपास के अन्य छात्र भी फ्री कोचिंग का लाभ ले सकते हैं। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. राधा पांडेय ने बताया कि इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य है कि कमजोर वर्ग के छात्रों को बैंक, पीएससी और रेलवे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराना। इसके लिए 20 सितंबर तक कॉलेज में आवेदन कर सकते हैं। वहीं वनस्पति विज्ञान की सहायक प्राध्यापक मंजुला गुप्ता से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।