- Hindi News
- जायजा लेने निकले कमिश्नर को सफाई में दिखी खामियां
जायजा लेने निकले कमिश्नर को सफाई में दिखी खामियां
भिलाई. नगरनिगम आयुक्त नरेंद्र दुग्गा ने एक बार फिर शहर की सफाई व्यवस्था में मिली खामियों को लेकर किवार को फटकार लगाई है। शनिवार को वार्ड नं. 25 और 26 में नहर की सफाई की गई। जहां अफसरों को खामियां मिली। जिस पर कमिश्नर भड़क गए और कर्मचारी बढ़ाकर सफाई करने के लिए कहा। शुक्रवार को भी आयुक्त ने किवार को फटकार लगाकर व्यवस्थित रूप से काम करने के लिए कहा था। इसके बाद भी किवार अपने पुराने ढर्रे पर ही काम किया। श्याम नगर और रामनगर में शनिवार सुबह से नाले की सफाई के लिए कर्मचारी जुटे हुए थे। वहां झाड़ियों को हटाया नहीं जा रहा था। सिर्फ कीचड़ ही बाहर निकाला जा रहा था। तभी कमिश्नर दुग्गा मौके पर पहुंचे और नहार की सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए कहा। मौके पर 70 कर्मचारी उपस्थित थे, उसे बढ़ाने के लिए निर्देशित किया है। वहां 4 ट्रक कीचड़ निकाला गया और नहर से गाजर घास और झाड़ियां बाहर फेंकी गई। वहां ब्लिचिंग पावडर भी डाला गया। नहर की सफाई के बाद निगम अमला जुनवानी, पुरैना और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पहुंचा। वहां सफाई के साथ फॉगिंग मशीन की गाड़ी भी पहुंची। इस इलाके में मलेरिया और डेंगू के मरीज मिले थे।