पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसपी: नए प्लांट को ऑपरेट करने लगेंगे 2262 अफसर कर्मचारी

बीएसपी: नए प्लांट को ऑपरेट करने लगेंगे 2262 अफसर कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्सक्लूसिव

बीएसपीमें नए प्लांट को ऑपरेट करने के लिए 2262 नए अधिकारी-कर्मचारी लगेंगे। इसके लिए प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट में सेटअप तैयार कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण में 236 एमटीटी की भर्ती किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार एक्सपांसन प्रोजेक्ट भले ही पूरा हुआ हो लेकिन प्रबंधन ने वहां लगने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी है। नियुक्त किए जाने वाले 2 हजार 262 अफसर-कर्मी में किसे कहां तैनात किया जाएगा, प्रबंधन ने इसे भी अंतिम रूप दे दिया है। जिसके मुताबिक नई भर्ती वाले अफसर-कर्मियों में से आधे नए प्लांट में तैनात किए जाएंगे। आधे को पुराने प्लांट में भेजा जाएगा। इसके बदले उतने की अधिकारी-कर्मचारी पुराने प्लांट से नए प्लांट भेजे जाएंगे। प्रबंधन ने ऐसी योजना इसलिए बनाई है ताकि पुराने अधिकारी-कर्मचारी नए को अपना अनुभव बांटते हुए प्रशिक्षित कर सके।

चारमहीने में बंद होंगी बैटरियां

शनिवारको इस्पात श्रमिक मंच के पदाधिकारियों ने कोक ओवन के जीएम पीके देशमुख के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने बैटरी नंबर तीन सात के बंद होने पर वहां काम कर रहे 250 कर्मियों के संबंध में जानकारी मांगी। इसमें जीएम ने बताया कि बैटरी 11 का कोल टेस्टिंग हो चुकी है। यहां 532 अधिकारी और कर्मचारी काम करेंगे। 237 एसीटी, ओसीटी और अधिकारी की पोस्टिंग हो चुकी है। बाकी कर्मचारियों को रि डिप्लॉयमेंट किया जाएगा।

बैटरी 3 एक महीने में और बैटरी नंबर सात दिसंबर तक बंद करने की योजना है। इन दोनों बैटरियों के 250 कर्मचारी होते है, उन्हें बैटरी 11 में भेजा जाएगा। डीआर के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस दौरान मंच के महासचिव हीरामन तेली, कार्यकारी महासचिव राजेश अग्रवाल, उप महासचिव सीताराम साहू, जेआर सोनवानी, आईएस ठाकुर, सचिव आरके गजेंद्र, गेंदलाल वर्मा, बाबूलाल, विवेक लक्केवार, शत्रुहनलाल, साहू, जनकलाल साहू, मुकुंद गनवीर आदि मौजूद थे।

प्रबंधन ने प्लांट में भर्ती की पॉलिसी में फेरबदल किया है। अब तक 100 कर्मियों के रिटायर होने पर 15 कर्मियों की भर्ती की जाती थी। फेरबदल के बाद 100 कर्मियों के रिटायर होने पर 25 नई भर्तियां की जाएंगी।

भर्ती की पॉलिसी भी बदली

मैनेजमेंट ट्रेनीज का मेडिकल 18 से

सेलने बीएसपी, बोकारो, दुर्गापुर, राउरकेला सहित अन्य इकाइयों के लिए 710 जूनियर अफसरों की