पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसपी मकान का किराया वसूल चुका है, इसलिए बंद करे एचआरआर

बीएसपी मकान का किराया वसूल चुका है, इसलिए बंद करे एचआरआर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाउसलीज (छठा चरण) संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बीएसपी कर्मियों के एचआरआर बढ़ाए जाने का विरोध किया है। उन्होंने एचआरआए एचआरआर को लेकर चल रही बहस पर कहा कि कंपनी की प्रारंभिक शर्तों के अनुसार एचआरए बढ़ाया जाना वाजिब है लेकिन एचआरआर बढ़ाया जाना गैर वाजिब होगा। क्योंकि टाउनशिप के मकान अपनी अवधि पार कर चुके हैं। किराए के नाम पर प्रबंधन उतना पैसा वसूल चुकी है। ऐसे में प्रबंधन को चाहिए एचआरआर बंद किया जाए।यह विचार हाउस लीज आंदोलन से जुड़े पदाधिकारियों ने समिति की साप्ताहिक बैठक में संबोधन के दौरान रखे। इसके अलावा बैठक में 21 सितंबर को सेक्टर 6 जैन भवन आयोजित होने वाले कन्वेंशन की रूपरेखा पर विचार किया गया। बताया गया कि सेक्टर कमेटियों के माध्यम से कन्वेंशन का प्रचार-प्रसार लगातार जारी है। उसे लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इस बीच सेक्टर 2, 4, 7, 10 की महिलाओं ने कमेटियां गठित कर प्रचार-प्रसार करना शुरू कर दिया है। जिससे महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ती जा रही है।

लोगों का बढ़ रहा रूझान

वक्ताओं ने दावा किया कि आंदोलन के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। आसपास की जमीनों पर भू माफियाओं और दलालों का कब्जा होने से जमीन की बढ़ी कीमतों के मद्देनजर हाउस लीज आंदोलन के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ता जा रहा है। जिससे कालोनाइजरों, भू माफियाओं और उनसे जुड़े तथाकथित अधिकारियों जनप्रतिनिधियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है और वे आंदोलन को बदनाम करने में लगे हुए हैं। ताकि लोग आंदोलन से दूर रहे और वे अपने मंसूबों में कामयाब हो सके। बैठक को राजेंद्र परगनिहा, श्यामलाल साहू, पूनाराम जायसवाल, शारदा रामटेके, केआर साहू आदि ने संबोधित किया।

हाउस लीज संयुक्त संघर्ष की समिति की बैठक में सदस्यों ने बीएसपी कर्मियों के एचआरआर बढ़ाए जाने का विरोध किया।