पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याओं पर मंत्री से मिलेंगे कांट्रेक्टर्स

समस्याओं पर मंत्री से मिलेंगे कांट्रेक्टर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टरएसोसिएशन की बैठक रेस्ट हाउस दुर्ग में हुई। इसमें दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़, कवर्धा एवं बेमेतरा के कांट्रेक्टर्स शामिल हुए। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला ने की। दुर्ग मंडल का अध्यक्ष गयूर आलम सिद्दीकी की नियुक्ति भी की गई। विभिन्न विभागीय प्रणाली पर भी चर्चा हुई। निराकरण के लिए मंत्री से मिलने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा विभाग के एक ठेकेदार के खिलाफ एक पक्षीय कार्रवाई और उसका पंजीयन रद्द करने का भी विरोध किया गया। मामले में कांट्रेक्टर्स धरना देने, कार्य बंद करने आदि पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने उन्हें समझाइश दी और 18 सितंबर को मंत्री से विभागीय समीक्षा बैठक में चर्चा करने का आश्वासन दिया। मौके पर जगत पाल, अजय बाफना, केपी मिश्रा, मनोज अग्रवाल, विजय सोमानी, जाहिद अली, संजय सिंघी, विजय शुक्ला, शैलेष तिवारी, दिनेश सिंह, अनवर अकील आदि मौजूद थे।