भिलाई नायर समाजम ने मनाया ओणम
भिलाईनायर समाजम के तत्वावधान में ओणम पर्व रविवार को बीएनएस स्कूल सेक्टर 8 में मनाया गया। कार्यक्रम में सांसद ताम्रध्वज साहू, केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, विधायक अरुण वोरा और भिलाई इस्पात संयंत्र के सीईओ एस चंद्रसेकरन भी शामिल हुए और नायर समाज को ओणम की शुभकामनाएं दी।इस दौरान समाज के सदस्यों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर महिला सदस्यों ने परिसर में फूलों की रंगोली सजाई। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। जिसमें समाज की महिलाओं और बच्चों ने केरल संस्कृति पर आधारित नृत्य तीरूवादिरा की प्रस्तुति दी। केरल से आए एक चैनल के कलाकारों ने हास्य नाटक का मंचन किया। हास्य परिहास का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मौके पर भिलाई नायर समाजम के प्रेसिडेंट एस अनिल नायर, वीआरसी पिल्ले, सुरेश पिल्ले, शैलेष कुमार, संजीव, उषा नायर, लता, बिंदू नायर आदि उपस्थित थे।
बीएनएस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने हिस्सा लिया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।
केरल से आए चैनल के कलाकार ने पर्व में प्रस्तुति दी।
महिलाओं ने परिसर में फूलों की आकर्षक रंगोली सजाई।