शिक्षक समस्या निवारण शिविर आज
भिलाई|ब्लॉक स्तरीयशिक्षक समस्या निवारण शिविर 15 सितंबर को बीआरसी कार्यालय धमधा में लगाया जाएगा। शिक्षक पंचायत संघर्ष समिति के ब्लॉक अध्यक्ष युवराज साहू के अनुसार धमधा विकासखंड के शिक्षक विभिन्न समस्याएं सेवा पुस्तिका मेंटेन, वेतन मिलना, वेतनवृद्धि त्रुटि, वेतन नियतन में गलती आदि के बारे में दोपहर 12 बजे के बाद शिक्षा अधिकारी धमधा के नाम लिखित आवेदन पेश कर सकते हैं। आवेदन देने वाले शिक्षक पहले अपने स्कूल में उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।