पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएसवीटीयू में 26 को हो सकता है शपथ ग्रहण

सीएसवीटीयू में 26 को हो सकता है शपथ ग्रहण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़स्वामी विवेकानंद टेक्नीकल यूनिवर्सिटी के छात्र संघ पदाधिकारी 26 सितंबर को शपथ ग्रहण कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी और छात्र संघ के पदाधिकारियों ने यह तारीख जम रही है। इसलिए 26 को लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन इस पर फैसला होना बाकी है।

सीएसवीटीयू के वाइस चांसलर डॉ. एससी शर्मा बोर्ड की मीटिंग में चेन्नई गए हैं। वे 21 सितंबर को भिलाई लौटेंगे। इसके बाद वे कार्यपरिषद विद्यार्थी परिषद की मीटिंग लेकर चर्चा कर सकते हैं। वीसी डॉ. शर्मा का कहना है कि वे कोई भी तिथि में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के लिए तैयार है, लेकिन कार्यक्रम सादगी पूर्ण होना चाहिए।

इधर सीएसवीटीयू की प्रेसिडेंट काजल मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर अभी तय होना है, लेकिन कोशिश यही रहेगी कि इसमें सभी गणमान्य अतिथि शामिल हो। उन्होंने बताया कि समारोह में सीएम डॉ. रमन सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय बतौर अतिथि होंगे। उनसे इस बारे में चर्चा की जा रही है। एबीवीपी के तकनीक प्रमुख नीतेश मिश्रा ने कहा कि सीएसवीटीयू के शपथ ग्रहण की तारीख के लिए संगठन से चर्चा की जाएगी। सभी कॉलेज प्रेसिडेंट समेत अन्य पदाधिकारियों को कार्यक्रम में बुलाया जाएगा।