- Hindi News
- शिक्षकों को छात्रों के साथ मित्र जैसा व्यवहार करना होगा
शिक्षकों को छात्रों के साथ मित्र जैसा व्यवहार करना होगा
भिलाई| शासकीयनवीन कॉलेज खुर्सीपार में आचार्य-अर्चना प्रसंग कार्यक्रम हुआ। इसमें कॉलेज के प्रोफेसर बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने कहा कि बदलती परिस्थितियों में गुरु या शिक्षक की भूमिका में भी बदलाव लाजिमी है।
उसे अब विद्यार्थियों के साथ सच्चे मित्र जैसा व्यवहार करना होगा। उसे समाज और शिष्यों की आंखें देख रही है। ये मानते हुए अपने सदाचरण को बनाए रखना होगा। शिक्षिका डॉ. शीला शर्मा ने शिक्षक दिवस की सार्थकता, शिक्षा की विसंगतियों एवं शिक्षा के बाजारीकरण पर चिंता व्यक्त की। डॉ. सुनीता मिश्र ने शिक्षा की महत्ता के लिए नैतिक मूल्यों को जरूरी बताया। डॉ. सुनीता झा और अनीता मेश्राम समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। सभी विद्यार्थियों द्वारा स्वस्फूर्त आयोजित इस ‘आचार्य अर्चना समारोह‘ में सभी गुरुजनों का सम्मान किया गया।