सहज योग आज का महायोग
अखिलभारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन रविवार को बीआईटी कॉलेज के सभागार में हुआ। अंतरराष्ट्रीय गायक डॉ. राजेश यूनिवर्स ने सहज योग आज का महायोग पर प्रस्तुति दी। उन्होंने सहज योग के जरिए आत्म साक्षात्कार करना सिखाया।
उन्होंने बताया कि कैसे अपनी कुंडलिनी को जागृत करके बिना किसी दवाई के सेवन के बड़े से बड़े रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है। जिला स्तरीय वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों को तुलसी गमला और अग्रसेन स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। समाज के 65 साल से अधिक आयु के महिलाओं को उनके पति के साथ मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। अंत में भजन संध्या हुई। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि विजय गुप्ता, संरक्षक विमला ईश्वर अग्रवाल, रीता विजय अग्रवाल, शकुन संतोष रूंगटा, प्रांतीय अध्यक्ष उषा सुधीर अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिता राजेश अग्रवाल, हेमलता इंद्र दत्त मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल नारायण रूंगटा, प्रांतीय अध्यक्ष ईश्वरलाल, कोषाध्यक्ष हनुमान प्रसाद, जिला महिला पदाधिकारियों में कृष्णा अग्रवाल, आशा अग्रवाल, सरला अग्रवाल, प्रेमा अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।
अखिल भारतीय अग्रवाल महिला समाज द्वारा अतिथियों का स्वागत बीआईटी कॉलेज में किया गया।