- Hindi News
- नोट जमा करने के बहाने ठग लिए 21 हजार रुपए
नोट जमा करने के बहाने ठग लिए 21 हजार रुपए
सिविकसेंटर में पंजाब नेशनल बैंक के पास दो ठगों ने एक व्यक्ति से 21 हजार रुपए ठग लिए। यह व्यक्ति बैंक में अपने सेठ का पैसा जमा करवाने के लिए आया था। ठगों ने ठगी के लिए नया तरीका निकाला। एक ठग मुबंई से अपने सेठ का डेढ़ लाख लेकर भागा हुआ नौकर बन गया और दूसरा उसकी मदद करने वाला। इस काम में इस व्यक्ति को शामिल कर लिया और भागे हुए नौकर की मदद करने के बजाय इसके ही पैसे ठग लिए। उससे नकद 21 हजार रुपए लेकर उसे नोटों की जगह कागज के टुकड़े थमा दिए। दोनों ठग बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं। पुलिस आरोपियो की तलाश कर रही है।
घटना सिविक सेंटर में शनिवार की है। पुलिस के अनुसार सर्कुलर मार्केट स्थित एक स्पोर्ट्स दुकान के नौकर रामायण सिंह को उसके सेठ ने बैंक में जमा करने के लिए 21 हजार रुपए दिए थे। वह पैसे जमा करने के लिए सिविक सेंटर स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचा तो वहां उसे पीली शर्ट पहने एक दुबला पतला व्यक्ति मिला। उसने रामायण से कहा कि उसे भी पैसे जमा करना है। लेकिन उसे पर्ची भरना नहीं आता, भर दो। रामायण ने उसे कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा। तभी वहां सांवले रंग का एक और व्यक्ति आया। उसने बताया कि वह मुंबई से अपने सेठ का पैसा डेढ़ लाख रुपए लेकर भाग आया है। उसने नोटों का बंडल दिखाते हुए कहा कि ये पैसे उसे बैंक में जमा करना है। जमा कर दो, बदले में कुछ पैसे रख लेना। रामायण ने कहा कि वह इस पचड़े में नहीं पड़ेगा। तब पीली शर्ट वाले ने उससे कहा कि इसकी मदद करने में क्या नुकसान है। इतने में सावंले व्यक्ति ने उसे अपने सारे रुपए थमाते हुए कहा कि पैसे जमा कर दो, मैं परेशान हूं। तब पीली शर्ट वाला व्यक्ति रामायण और उस सांवले व्यक्ति को बैंक से बाहर ले आया और अपने उसे अपने झांसे में ले लिया। बदले में उससे कुछ रुपए लेना है। उसने सांवले व्यक्ति से रुपए ले लिए और जमा करने के लिए रामायण के साथ बैंक की तरफ जाने लगा तो सांवले व्यक्ति ने उसे ये कहते हुए रोका कि मैं तो आपको नहीं जानता। आप पैसे जमा नहीं करोगे, भाग जाओगे तो मैं क्या कर लूंगा। आप लोगों के पास जितने रुपए हैं, वही मुझे दे दो। तब पीली शर्ट वाले व्यक्ति ने उसके नोटों के बंडल से पांच सौ रुपए का एक नोट निकाला और चेक करने के लिए रामायण को दिया। उसने रामायण से कहा कि इसे कुछ रुपए दे दो और इसके पैसे बैंक में जमा कर आओ। मेरे पास ज्याद