पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शमा ने किडनी बदलने के लिए चाहिए मदद

शमा ने किडनी बदलने के लिए चाहिए मदद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|अपोलो बीएसआरअस्पताल भिलाई में इलाज करा रही 40 साल की शमा खान का यदि एक-दो महीने के भीतर किडनी नहीं बदला गया तो उसका जीवन संकट में पड़ जाएगा। अभी वह हर हफ्ते दो बार डायलिसिस करवा रही हैं। कसारीडीह गली नंबर-1, मकान नंबर 28/42 निवासी मेहंदी खान सामान्य कामकाज करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उनका कहना है कि किडनी बदलने के लिए करीब 15 लाख रुपए का खर्च करने है। किडनी देने के लिए शमा खान के भाई फरीदनगर भिलाई निवासी मकसूद अहमद तैयार हैं पर रकम की व्यवस्था नहीं हो रही है। उसके पति का कहना है कि उसके पास करीब पांच लाख रुपए है। बाकी के दस लाख रुपए आर्थिक मदद के बिना हासिल करना संभव नहीं हो रहा है। मेहंदी खान शमा खान ने लोगों से आग्रह किया है कि उसके जीवन की रक्षा के लिए उन्हें अधिक आर्थिक मदद करें एवं मोबाइल नंबर 7869009041 या 7869009047 में संपर्क करें।