- Hindi News
- बहू पर सास को प्रताड़ित करने का जुर्म दर्ज
बहू पर सास को प्रताड़ित करने का जुर्म दर्ज
दुर्ग|भिलाई-3 निवासीभारती साहू, बहन प्रेमलता साहू और भाई कोमल साहू गिरवर साहू, जीजा नवीन साहू के खिलाफ महिला थाने में सास राजकुमार साहू को टोहनी डायन कह कर प्रताड़ित करने के आरोप में जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। सास राजकुमारी ने रिपोर्ट लिखाई है कि पति की मृत्यु के बाद उसकी बहू उसके परिवार के सदस्यों ने लगातार उसे प्रताड़ित किया है। उसे मैला ढोने के लिए भी मजबूर किया गया। बेटे की गैर मौजूदगी में उसके बाल भी काट दिए। इसकी लगातार शिकायत करने के बाद महिला थाने में बहू उसके परिवार के खिलाफ धारा 323, 355 506 के तहत जुर्म दर्ज किया गया।