- Hindi News
- जूडो स्पर्धा में दुर्ग के 4 खिलािड़यों ने मारी बाजी
जूडो स्पर्धा में दुर्ग के 4 खिलािड़यों ने मारी बाजी
छत्तीसगढ़प्रदेश जूडो संघ और छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित 14 वहीं राज्य स्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन स्मृति नगर में 14 से 16 सितंबर तक हो रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को बालक और बालिका वर्ग के विभिन्न आयु समूह में मैच हुए। मंगलवार को शाम 4 बजे टूर्नामेंट का समापन होगा।
मंगल भवन में विभिन्न जिलों के बीच हुई प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में 10 से 11 वर्ष के 20 किलोग्राम आयु समूह में दुर्ग की सलोनी पांडे, 11 से 12 वर्ष के 30 किलोग्राम में बालोद की ओमिका जेना, 12 से 13 वर्ष और 40 किग्रा में बालोद की शालिनी नायक, 12 से 13 वर्ष और 35 किग्रा में बिलासपुर की गौरी गंधर्व, 13 से 15 वर्ष और 44 किग्रा में दुर्ग की नाहिदा, 13 से 14 वर्ष और 40 किग्रा में रायपुर की डॉली नायक, और 14 से 15 साल में अनिता यादव विजेता रहीं। इसी प्रकार बालक वर्ग के में 25 किग्रा में बिलासपुर के चेतन, 11 से 12 वर्ष और 35 किग्राा से कम में बिलासपुर के अभिषेक, 11 से 12 वर्ष और 35 किलोग्राम से अधिक में दुर्ग के सुधीर चौहान, 12 से 13 वर्ष के 40 किग्रा से कम में बिलासपुर के रितेश यादव, ओर 45 किग्रा से अधिक में रायपुर के अमन आयान, 13 से 14 वर्ष के 50 किग्रा से कम में दुर्ग के योगेंद्र साहू, 14 से 15 वर्ष के 50 किग्रा से कम में रोहित प्रथम रहे।
स्मृित नगर में जू़डो स्पर्धा में एक दूसरे को मात देने का प्रयास करते खिलाड़ी।
इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा। मंगल भवन में शाम 4 बजे से होने वाले समापन समारोह की मुख्य अतिथि कलेक्टर आर शंगीता रहेंगी और अध्यक्षता स्मृति गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष राजीव चौबे करेंगे। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के सचिव अरूण द्विवेदी ने दी।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन आज