विज्ञान प्रदर्शनी में विनोद प्रथम
भिलाई|राष्ट्रीय शैक्षिकअनुसंधान प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली ने क्षेत्रीय स्तरीय विज्ञान, गणित पर्यावरण विषय पर आधारित प्रदर्शनी लगाई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैंप-1 के बी विनोद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जेआरडी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में संभाग स्तरीय प्रदर्शनी लगाई गई। विज्ञान एवं गणित में युगांतकारी घटना विषय पर बी विनोद ने नहर टॉप सौर बिजली परियोजना पर आधारित चलित प्रादर्श पेश कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनका चयन राज्यस्तरीय प्रदर्शनी के लिए हुआ है। प्रादर्श की प्रेरणास्रोत रेखा दवे मार्गदर्शक र|ा साहू, ममता साहू हैं।