- Hindi News
- अमृता बनी तीज क्वीन, सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा
अमृता बनी तीज क्वीन, सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा
छगडड़सेना सिन्हा समाज जनकल्याण समिति के तत्वाधान में रविवार को कोहका स्थित सिन्हा भवन में तीज मिलन समारोह मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि महापौर निर्मला यादव थीं और अध्यक्षता जनकल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा ने की। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा नृत्य एवं तीज संगीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में तीज क्वीन स्पर्धा में सोलह श्रृंगार के साथ 40 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सिन्हा समाज के प्रांतीय महिला मंच अध्यक्ष रामदुलारी सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान निर्मला यादव ने कहा कि तीज पर्व जहां हमारी परम्परा और महिलाओं के लिए सौभाग्य का पर्व है। ऐसे आयोजन से महिलाओं को अपनी प्रतिभाओं को दिखाने का अवसर मिलता है। जहां नारी का सम्मान होती है वहां देवी शक्तियां वास करती है। वह परिवार, समाज देश समृद्घ होती है। प्रेमलाल सिन्हा ने स्वागत भाषण दिया और प्रांतीय अध्यक्ष भोजराम डड़सेना ने कार्यक्रम की तारीफ की। कार्यक्रम को प्रांतीय महिला मंच के अध्यक्ष रामदुलारी सिन्हा, सीताराम सिन्हा, ईश्वरी प्रसाद कटझरे, महावीर प्रसाद सिन्हा ने भी संबोधित किया। किशोर कुमार नशीने ने हिन्दी दिवस पर व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम का संचालन अर्चना गजेंद्र, वीणा सिन्हा, सुनीता सिन्हा ने किया। एवं आभार प्रदर्शन समिति के महासचिव रिखीराम सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में मधु सिन्हा, शकुन गजेंद्र, संतोषी सिन्हा, सुनीता सिन्हा, नीलम सिन्हा, गोदावरी सिन्हा, रामदुलारी सिन्हा, विमला सिन्हा, ज्योति डड़सेना, लक्ष्मी सिन्हा, लक्ष्मी जायसवाल, सुमति सिन्हा आदि उपस्थित थे।
इन्होंने जीता पुरस्कार
इसअवसर पर आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में अमृता सिन्हा प्रथम, सरस्वती सिन्हा द्वितीय, वीणा सिन्हा तृतीय, एवं पूजा थाली सजाओं प्रतियोगिता में गंगा सिन्हा प्रथम, निर्मला सिन्हा द्वितीय, सरस्वती सिन्हा तृतीय तथा मेंहदी सजाओं प्रतियोगिता में रामेश्वरी गजेंद्र प्रथम, अमृता सिन्हा द्वितीय, वीणा जायसवाल तृतीय तथा रंगोली प्रतियोगिता में गंगा सिन्हा प्रथम, राजेश्वरी गजेंद्र द्वितीय, शोभा सिन्हा तृतीय स्थान प्राप्त किये।
प्रतियोगिता के िवजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित करते अतिथि।