पथरिया चौक का सौंदर्यीकरण जरूरी
नंदिनी माइंस|नगर पंचायतके तहत पथरिया चौक का सौंदर्यीकरण नहीं हो रहा है। यहां पर बस भी ठीक से नहीं मुड़ पाती है। चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण की आवश्यता है। यह चौक धमधा मार्ग, भिलाई मार्ग, अहिवारा, अहिवारा से बेरला बेमेतरा मार्ग, रायपुर मार्ग को जोड़ता है। वरिष्ठ कांग्रेस रजिंदर सिंह ने कहा इस ओर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।