- Hindi News
- दीपक के 5 गोल से शांतिनगर की रामनगर पर एकतरफा जीत
दीपक के 5 गोल से शांतिनगर की रामनगर पर एकतरफा जीत
वैशालीनगर सिटी क्लब में चल रहे रात्रिकालीन मोहल्ला फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को तीन मैच खेले गए। पहला मैच वार्ड नं. 6 और वार्ड नं. 20 के बीच खेला गया। बारिश के कारण मैच में विलंब जरूर हुआ, लेकिन इससे खिलाड़ियों में रोमांच पैदा हुआ और जबरदस्त टक्कर देखने को मिला।
मैच के सातवें मिनट में वार्ड 6 के सन्नी ने पहला गोल दागा। 12वें मिनट में वार्ड 6 के ही अनिल ने गोल करके टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद वार्ड 20 के खिलाड़ियों ने जवाबी हमला करते हुए विश्वजीत और समीम बेग ने मैच के 30वें मिनट में गोल करके मैच को बराबरी पर ले लाया। वार्ड 20 के राहुल ने 37वें मिनट में गोल किया। इसकी बदौलत टीम 3-2 से विजयी हुई। दूसरा मैच वार्ड 5 और वार्ड 9 के बीच हुआ। इसमें वार्ड 5 के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वार्ड 9 पर एकतरफा जीत दर्ज की। टीम ने वार्ड 9 को 6-1 से करारी शिकस्त दी। इसमें वार्ड 5 के अकेले दीपक ने 5 गोल दागे, जिसकी बदौलत टीम विजयी हुई। वार्ड 9 के जीसुन ने 15वें मिनट में एकमात्र गोल किया। तीसरा मैच वार्ड 4 और वार्ड 21 के बीच खेला जाना था, लेकिन वार्ड 21 के पहुंचने की वजह से वार्ड 4 को वाक ओवर दिया गया। मैच रेफरी नवर|, सुजा, सुदीप वर्मन थे। आयोजन समिति के ललित मोहन ने बताया कि 16 सितंबर को दो मैच खेले जाएंगे।