- Hindi News
- एक दिन में तीन लोगों ने किया नेत्रदान और देहदान
एक दिन में तीन लोगों ने किया नेत्रदान और देहदान
रायपुर | अंबेडकरअस्पताल में सोमवार को तीन लोगों ने नेत्रदान किया। ये आंखें छह लोगों के काम आएगी। तीन लोगों ने विभिन्न कॉलेजों को देहदान भी किया। अस्पताल की नेत्र काउंसलर डॉ. खुशबू सिन्हा ने बताया कि सिकोलाभाठा दुर्ग निवासी 74 वर्षीय डीके राव की आंख को आई बैंक में रखा गया है। उनकी देह दुर्ग स्थित निजी मेडिकल कॉलेज को दी गई है। धमतरी की 80 वर्षीय प्रभा सिंह का देहदान मेडिकल कॉलेज में किया गया। महावीरनगर रायपुर निवासी 89 साल के बसंत मेहता की आंख सुरक्षित रखी गई है। वहीं उनकी देह भिलाई स्थित निजी डेंटल कॉलेज को दी गई है। डॉ. खुशबू ने बताया कि आंख निकालने के 72 घंटे में दूसरे को लगाना सुरक्षित रहता है।
प्रभा सिंह
बसंत मेहता