कमलेश को नृत्यश्री अवार्ड
स्मिता को नृत्यश्री अवार्ड
जान्हवी को नृत्यश्री अवार्ड
रिषिता ने जीता पुरस्कार
भिलाई की प्रतिभाओं ने कटक में जीते पुरस्कार
दुर्ग|ओडिशा कटकमें हुई ऑल इंडिया ड्रामा, डांस म्यूजिकल प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग के कथक सेमी क्लासिकल डांस में डीपीएस की छात्रा रिषिता संचेती ने दूसरा तीसरा स्थान हासिल किया। रिषिता ने पहली बार प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वे व्यापारी सुगनचंद संचेती सुशीला देवी संचेती की पोती विजय संचेती की बेटी हैं।
भिलाई|उत्कल युवासांस्कृतिक संघ कटक ने राष्ट्रीय रंगशाला महोत्सव के तहत 22वीं अखिल भारतीय नाट्य, नृत्य संगीत स्पर्धा आयोजित की। इसमें भिलाई की स्मिता प्रजापति ने भरतनाट्यम के एकल वर्ग में नेशनल बाल नृत्यश्री अवार्ड प्राप्त किया। वे डीपीएस रिसाली में सातवीं की छात्रा हैं। वे गुरु राखी राय से नृत्य सीख रही हैं। उनके पिता रामनिरंजन प्रजापति एवं मां संगीता प्रजापति हैं।
भिलाई| इंटरनेशनलथियेटर डांस एंड म्युजिक फेस्टिवल कटक में हुआ। भिलाई की जान्हवी ने भरतनाट्यम में बेहतर प्रदर्शन कर बाल नृत्यश्री अवार्ड प्राप्त किया। वे डीएवी पब्लिक स्कूल हुडको में क्लास-4 की छात्रा हैं। वे नृत्यधाम की राखी राय से शास्त्रीय नृत्य का प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके पिता राजीव चौबे मां ममता चौबे हैं।
भिलाई| इंटरनेशनलथियेटर डांस एंड म्युजिक फेस्टिवल कटक ओडिशा में हुआ। भिलाई के कमलेश कुमार ने भरतनाट्यम में प्रस्तुति दी। उन्हें नृत्यश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। वे नृत्यधाम की राखी राय से शास्त्रीय नृत्य सीख रहे हैं। उनके पिता जीवन लाल मां कुंती देवी हैं।