- Hindi News
- मंदिर के 8 ताले तोड़े चार मंगलसूत्र चोरी
मंदिर के 8 ताले तोड़े चार मंगलसूत्र चोरी
बैकुंठधामके दुर्गा मंदिर में बीती रात चोरी हो गई। चोर देवी की मूर्ति से 4 सोने का मंगलसूत्र हार चोरी कर ले भागे। पुलिस ने जेवरों की कीमत एक लाख रुपए के आसपास आंकी है। अब तक आरोपियों का पता नहीं चल सका है। पुलिस को घटनास्थल पर कुछ सुराग जरूर मिले है, जिसके आधार पर जांच चल रही है।
पुलिस की माने तो घटना रात 10 बजे के बाद से सुबह पांच बजे के पहले की है। जब मोहल्ले में सन्नाटा पसरा रहता है। रोज रात 10 बजे मंदिर के सभी दरवाजे बंद कर देते हैं, जिसे सुबह पांच बजे खोला जाता है। सुबह पांच बजे पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो मंदिर के मेन गेट के तीन ताले टूटे हुए मिले। इसमें इंटरलॉक भी था, चोरों ने उसे भी लोहे की मदद से तोड़ा। मंदिर के अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा मिला। मां दुर्गा की मूर्ति से 11 पत्ती का मंगलसूत्र और 2 सोने का हार गायब मिला। दान पेटी और चांदी के जेवर भी थे, जिसे चोरों ने छुआ तक नहीं। दुर्गा मंदिर में चोरी करने के बाद चोर वहीं के ही लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचे। वहां तीन ताले तोड़े और मां लक्ष्मी की मूर्ति से एक मंगलसूत्र गायब कर दिए। लक्ष्मीनारायण मंदिर के ठीक बगल में एक हॉल है। वहां ताला तोड़कर घुसे और सामान इधर-उधर करके वहीं से भाग निकले। मंदिर के पुजारी भरत तिवारी ने इसकी सूचना आसपास के लोगों पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इन्वेस्टिगेशन शुरू की।
मंदिरपरिसर की लाइट बंद कर दी: पुजारीने बताया कि वे सुबह मंदिर पहुंचे तो परिसर की सभी लाइट बंद थी। जबकि अक्सर लाइट चालू रहती है। लाइट बंद करके वारदात को अंजाम दिया गया है, ताकि किसी को भनक तक लगे। रेत में एक पैर का निशान मिला है। वहीं लक्ष्मीनारायण मंदिर के बगल में मंगलसूत्र की मोतियां बिखरी हुई मिली।
एकसे अधिक थे चोर: छावनीथाना प्रभारी एलेक्जेंडर किरू ने बताया कि वारदात को एक से अधिक लोगों ने अंजाम दिया है। मंदिर के आठ ताले टूटे हैं। वारदात से पहले चोरों ने रैकी की। मामले में क्लू मिले हैं, जल्द ही इसका खुलासा होगा।
दुर्गा की प्रतिमा से चोरी हुए जेवर।
जांच करने पहुंची पुलिस को पुजारी ने दी घटना के जानकारी।