बीएसपी ने खाली कराया मकान
भिलाई| बीएसपीके इंफोर्समेंट टीम ने सेक्टर 6 में एक मकान को कब्जामुक्त कराया। इस मकान राजेंद्र सिन्हा बीते सात साल से कब्जा कर रह रहा था। 6 महीने से प्रबंधन द्वारा लगातार नोटिस दिया जा रहा था। बावजूद खाली नहीं किए जाने पर इंफोर्समेंट की टीम ने सोमवार की सुबह कार्रवाई करते हुए मकान खाली कराया। हालांकि कार्रवाई के पूर्व अमले को राजेंद्र सिन्हा की प|ी के विरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन अमले के सामने वह अधिक समय तक विरोध नहीं कर सकी। बताया गया कि सात साल पूर्व सेक्टर 6, सड़क 68 में मकान नंबर 4 एफ जीएम एचआरडी के नाम से आवंटित था। सुबह 11 बजे प्रारंभ हुई कार्रवाई दोपहर एक बजे समाप्त हुई।
सेक्टर-6, सड़क-68 में मकान से सामान निकाल कर बाहर रख दिया।