भाषण प्रतियोगिता में सौम्यल रहे प्रथम
भिलाई|विवेकानंद हायरसेकंडरी स्कूल सेक्टर-2 में हिंदी दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा कार्यालय दुर्ग के सहायक निर्देशक अमित घोष एवं विशेष अतिथि बीएसपी के पूर्व शिक्षाधिकारी आरसी सिंह थे। इस अवसर भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। भाषण में प्रथम सौम्यल यादव, द्वितीय उमा शील रहे। वाद-विवाद में प्रथम एन साक्षी, द्वितीय आशीष मढ़रिया रहे। हिंदी प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में ड्रीम हाउस के प्रथम नीतिश कुमार परवेज, द्वितीय एक्सीलेंस हाउस के रंजन निर्मलकर किशन वर्मा रहे। प्राचार्य सीआर मालवीय ने स्वागत भाषण दिया। संचालन मनीष पटेल सुप्रिया वर्मा और आभार प्रदर्शन यूएस त्रिपाठी ने किया। मौके पर एके मंडल, जॉली सेन, सुभाषित सेन, सोवन पाल, विजय आदि मौजूद थे।