पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुक्त ने देखी सफाई व्यवस्था

आयुक्त ने देखी सफाई व्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|शहर मेंडेंगू के मरीज सामने आने के बाद नगर निगम आयुक्त ने सोमवार की सुबह शहर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। जलेबी चौक से श्याम नगर तक नहर नाली का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से कहा कि नहर में घरेलू कचरा डालें। किवार के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मनीष कुमार से कहा कि सभी लोगों को डस्टबिन वितरण किया जाए।

साथ ही प्रतिदिन कचरा एकत्रित करने रिक्शा टेंपो भेजा जाए ताकि घर-घर से कचरा एकत्र किया जा सके। इधर निगम ने मैलाथियान, ब्लीचिंग, चूने एवं मलेरिया अमले का छिड़काव किया। वहीं शाम सात बजे फागिंग मशीन से धुआं छोड़ने का कार्य किया गया। वहीं मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ कार्यक्रम की चिकित्सा टीम द्वारा स्वास्थ शिविर लगाकर मरीजों का परीक्षण किया जा रहा है।

क्याहै डेंगू रोग : डेंगूरोग एडीज प्रजाति के मच्छर के काटने से होता है। यह संचारी रोग है। आम भाषा में इसे हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं।

ये हैं बचाव के उपाय...

एडीजमच्छर साफ पानी में पनपता है। अत: कहीं भी पानी को एकत्रित होने दें। दो-तीन दिन के अंतराल से टंकियां साफ करें। मच्छरों के लार्वा मिले तो नष्ट कर दें। मच्छरों से बचाव के तरीके अपनाएं। बच्चों सहित सभी को पूरा शरीर ढंकने वाले कपड़े पहनाएं। मच्छर नाशक स्प्रे या क्वाइल जलाएं या नीम की पत्तियों का धुंआ करें।

डेंगू की तीन स्टेज हैं

लक्षण : डेंगूहॅमरेजिक बुखार के लक्षणों के साथ-साथ यदि रोगी की त्वचा ठंडी पड़ना, धीरे-धीरे बेहोशी आना, ब्लड प्रेशर बढ़ना, ऊपर-नीचे होना आदि लक्ष्ण डेंगू की तीसरी स्टेज होती है। यह जानलेवा साबित होती है।

डेंगू शॉक सिंड्रोम (डीएसएस)

लक्षण : डेंगूबुखार के साथ नाक मसूढ़ों से खून आना, शौच या उल्टी में ब्लड आना। त्वचा पर गहरे नीले-काले रंग के चकते जाना इसके मुख्य लक्षण हैं। डेंगू वायरस शरीर में फैलकर खून को जमाने वाले प्लेटलेट्स के बनने को प्रभावित करता है।

डेंगू हॅमरेजिक बुखार (डीएचएफ)

लक्षण : इसमेंठंड के

साथ तेज बुखार, सिर मांस पेशियों तथा जोड़ों में दर्द, आंखों के पिछले भाग में दर्द, कमजोरीए, भूख लगना, शरीर पर लाल-गुलाबी ददोरे या दाने आना। पहली स्टेज के डेंगू की अवधि 5 से 7 दिन तक रहती है।

क्लासिकल या साधारण डेंगू बुखार