- Hindi News
- महिला से चेन लूटे, डांस दिखाए और भाग निकले
महिला से चेन लूटे, डांस दिखाए और भाग निकले
ट्विनसिटीमें सोमवार को मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग हुई। पहली वारदात पुलगांव में सुबह साढ़े छह बजे 55 वर्षीय महिला के साथ हुई। इसके ठीक एक घंटे बाद दूसरी वारदात नेहरू नगर की 53 वर्षीय पी वल्सला के साथ हो गई।
पुलिस दोनों मामलों में एक ही गैंग का होना बता रही है, क्योंकि इन वारदातों में ज्यादातर चीजें एक जैसी है। जैसे दोनों वारदात में आरोपी ब्लैक पल्सर बाइक में थे और दोनों में आरोपी भी दो ही थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि नेहरू नगर की पी वल्सला रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली। घर से एक किलोमीटर दूर कमर्शियल इलाके में पहुंची थी, तभी सामने से दो लड़के बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से आए और गले से सोने का मंगलसूत्र निकालकर भाग निकले। थोड़े ही दूर जाने के बाद आरोपियों ने डांस भी किया और भाग निकले। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी और सुपेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर पुलगांव नाले के पास वहीं की जैन परिवार की महिला के साथ चेन स्नेचिंग हुई। यहां भी आरोपियों ने सामने से चेन छिनकर भाग निकले। दोनों ही मामलों में पुलिस ने धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
हॉस्टल पहुंची पुलिस की जांच टीम, पहचान नहीं हुई
चेनस्नेचिंग की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सुपेला पुलिस नेहरू नगर स्थित हॉस्टल पहुंची। जहां पी वल्सला ने लड़कों को गौर से देखा, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। वल्सला ने पुलिस को बताया था कि वह उन्हें दोबारा देखने पर पहचान सकती है। इसलिए पुलिस को हॉस्टल में रहने वाले लड़कों पर शक हुआ।