पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भिलाई 3 कॉलेज में हुआ शपथ ग्रहण

भिलाई-3 कॉलेज में हुआ शपथ ग्रहण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई-3|डॉ. खूबचंदबघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को छात्रसंघ पदाधिकारियों एवं कक्षा प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ. राधा पांडेय ने उन्हें शपथ दिलाई। जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ के कारण समारोह सादगी के साथ हुआ। संघ के अध्यक्ष अंकित चंद्रिकापुरे, उपाध्यक्ष ज्योति वर्मा, सचिव दीक्षा पांडेय, सहसचिव पवन मिश्रा ने शपथ ली। प्राचार्य ने कहा कि पदाधिकारी छात्रहित में कार्य करते हुए कॉलेज प्रशासन के साथ एवं अपने साथियों के साथ विनम्रतापूर्वक व्यवहार बनाए रखेंगे। छात्रसंघ के प्रभारी प्राध्यापक डॉ. तापस मुखर्जी ने भी आभार जताया। संचालन सहायक प्राध्यापक नीलम शर्मा सहयोग सहायक प्राध्यापक मनीष कालरा ने किया।