पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएसवीटीयू में शपथ ग्रहण को लेकर शुरू हुई राजनीति

सीएसवीटीयू में शपथ ग्रहण को लेकर शुरू हुई राजनीति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समारोह में अतिथि सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री को बुलाना चाहते हैं

सिटीरिपोर्टर|भिलाई

छत्तीसगढ़स्वामी विवेकानंद टेक्नीकल यूनिवर्सिटी में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। सीएसवीटीयू के छात्र संघ पदाधिकारी समारोह में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय समेत अन्य को बुलाना चाहते हैं। इसके लिए एबीवीपी भाजपा के पदाधिकारी सीएम और मंत्री को आमंत्रित करने के लिए मुलाकात करने वाले हैं।

समारोह में आने के लिए अगर वे अपनी सहमति देते हैं, तो यह समारोह बड़ा हो सकता है। इसमें टेक्नीकल यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजों के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय नहीं हुई है। छात्र नेताओं ने विचार कर 26 सितंबर को चुना है, लेकिन इस पर वाइस चांसलर डॉ. एससी शर्मा की मुहर लगनी बाकी है। वे अभी बोर्ड की मीटिंग में चेन्नई गए हुए हैं। वहां से 21 सितंबर को लौटेंगे और 22 को स्टूडेंट्स काउंसिल की मीटिंग लेकर इस पर चर्चा करेंगे।

बात कर रहे हैं...

^शपथग्रहण समारोह की तारीख के लिए जल्द ही सभी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। संभवत: 26 को या उससे पहले भी हो सकता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के लिए सीएम डॉ. रमन सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय को बुलाएंगे। उनसे चर्चा चल रही है। जल्द ही तय हो जाएगा।\\\'\\\' काजलमिश्रा, प्रेसिडेंट,सीएसवीटीयू

आने के बाद तारीख तय करेंगे

^मैंअभी चेन्नई में बोर्ड की मीटिंग में हूं। 21 को भिलाई लौटूंगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए मैं छात्र संघ पदाधिकारियों से चर्चा करूंगा। समारोह में मुख्य अतिथि कौन होगा, यह अभी तय नहीं है। इस पर भी फैसला होना बाकी है।\\\'\\\' डॉ.एससी शर्मा, वाइसचांसलर, सीएसवीटीयू