पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनिवर्सिटी का सर्वर डाउन एक फॉर्म भरने में लगा 1 घंटा

यूनिवर्सिटी का सर्वर डाउन एक फॉर्म भरने में लगा 1 घंटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडितरविशंकर यूनिवर्सिटी के छात्रों को एक नामांकन फार्म भरने में सोमवार को आधे से एक घंटे लग। 15 सितंबर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि होने से छात्रों की सुबह से ही साइबर कैफे के बाहर भीड़ रही। उन्हें अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा।

यूनिवर्सिटी का सर्वर दिनभर छात्रों को परेशान करके रखा। इसके चक्कर में देरी हुई। छात्रों को नामांकन फॉर्म के लिए फीस डेढ़ सौ रुपए नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा करना है। जिन छात्रों के एकाउंट नहीं है, उन्हें बैंक तक चक्कर काटना पड़ा। फर्स्ट ईयर के छात्रों को यह अनिवार्य रूप से भरना था। 20 सितंबर को इसकी कापी संबंधित कॉलेज में जमा करनी होगी। तभी फाइनल सबमिट माना जाएगा।

सप्ताहभर से साइबर कैफे में नामांकन फॉर्म भरने वाले छात्रों की भीड़ रही। स्टूडेंट्स की शिकायत है कि नामांकन की फीस नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा करनी है। कई छात्रों के एकाउंट से कैश ट्रांसफर हो गए, लेकिन उनका फॉर्म सबमिट नहीं हुआ। उन्हें बैंक तक चक्कर काटने पड़ रहे हैं। नामांकन फॉर्म के साथ दसवीं और बारहवीं की अंकसूची भी देनी होगी, जिसके लिए स्कैन का अलग झंझट है।

27 से पूरक के एग्जाम|

कॉलेजोंमें 27 सितंबर से पूरक परीक्षा शुरू हो रही है। कॉलेज प्रबंधन इसकी तैयारी में जुट गया है। पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी के कॉलेज में यह एग्जाम होगा। इसके लिए छात्रों को टाइम-टेबल भेज दिया गया है। एग्जाम के परिणाम संभवत: अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में जाएंगे।

इसलिए ऑनलाइन किया|

पंडितरविशंकर यूनिवर्सिटी के अंतर्गत पढ़ने वाले छात्रों का डाटा एकत्रित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इससे पहले नामांकन फॉर्म कॉलेजों में भरवाया जाता था। इससे गलती भी हो जाती थी। ऑनलाइन फॉर्म सबमिशन से सभी छात्रों का डाटा यूनिवर्सिटी के पास एकत्रित रहेगी।

20 तक कॉलेज में जमा करना होगा|ऑनलाइन फॉर्मभर चुके छात्रों को संबंधित कॉलेज में 20 सितंबर तक हार्ड कापी जमा करना होगा। इसके बाद फॉर्म यूनिवर्सिटी जाएगा, जहां छात्रों का डाटा कलेक्ट किया जाएगा। जो छात्र 15 सितंबर तक फॉर्म नहीं भरे हैं, वे कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं।

ये परेशानी हो रही छात्रों को

{ फॉर्म सबमिट होने के बाद प्रिंट नहीं हो रहा है।

{ फॉर्म सबमिट हुए बिना एकाउंट से पैसा कट रहा है।

{ नाम या कॉलेज गलत लिखने पर संशोधन में दिक्कत।

{ 10वीं और