सामाजिक कार्यक्रम का हुआ समापन
भिलाई|खंडेलवाल दिगंबरजैन सभा के कार्यक्रम का समापन बाकलीवाल भवन सेक्टर-6 में हुआ। सामाजिक अभिनंदन एवं परिजन सहित सामूहिक क्षमायाचना मांगी। प्रचार प्रभारी प्रदीप जैन बाकलीवाल ने बताया कि हम अपनी जुबान और आंखों पर काबू कर लें तो समाज और जीवन के संघर्ष खत्म हो जाएगा। डॉ. प्रमोद विनायक ने सदस्यों को जीवनभर नम्र रहने की बात कही। इस अवसर पर प्रवीण छावड़ा, कपूरचंद छावड़ा, दीपचंद जैन, ज्ञानचंद बाकलीवाल समेत अन्य मौजूद थे।